फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tai ka murder

जमीन के विवाद में ताई की हत्या

Sat, 20 Dec 2014 07:43 PM IST
सिंगाही
सिंगाही Updated Sat, 20 Dec 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
tai ka murder
जमीन के विवाद में शनिवार को भतीजे लवकुश ने अपने दो साथियों संग 55 वर्षीय ताई कुंती देवी की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने लवकुश समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव खैरीगढ़ निवासी अखिलेश ने बताया कि उसकी बुआ कुंती देवी कई दिन से बीमार थीं। शनिवार को करीब 11 बजे वह कुंती देवी का इलाज कराने के लिए बाइक से सिंगाही लेकर आ रहा था। इसी बीच कुंती देवी का भतीजा लवकुश दो अन्य साथियों संग बाइक से उनका पीछा करते हुए आया और बड़ी पुलिया के नजदीक बाइक रोकने का इशारा किया। न रोकने पर उसने ओवरटेक कर अपनी बाइक आगे लगा दी, जिससे वह और बुआ बाइक समेत गिर पड़े। दोनों के गिरते ही हमलावरों ने तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां कुंती देवी के सिर और गले के पास लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर खैरीगढ़ की ओर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अखिलेश ने लवकुश और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने मौका-मुआयना किया। एसओ बीएल यादव ने बताया कि शुरुआती छानबीन से पता चला है कि कुंती देवी की हत्या जमीन के विवाद में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश को गोद लिया था कुंती देवी ने
कुंती देवी बेऔलाद थीं। 15 साल पहले उन्होंने अपने मायके के गांव नौरंगाबाद निवासी सगे भाई ओमप्रकाश के पुत्र अखिलेश को गोद लिया था। कुंती देवी अपनी करीब पांच एकड़ जमीन और अन्य संपत्ति उसे देना चाहतीं थी। छह माह पहले परमेश्वर की मौत के बाद कुंती देवी के देवर मनोहर ने जमीन पर अपना हक दिखाते हुए न्यायालय में वाद दायर किया था। शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट ने कुंती देवी के पक्ष में फैसला देते हुए विरासत करने का आदेश दिया था। लवकुश, मनोहर का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed