फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suspicious circumstances, elderly The body was found hanging

संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव लटका मिला

Tue, 12 May 2015 08:01 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Tue, 12 May 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कोरियानी स्थित ससुराल आए एक अधेड़ व्यक्ति का शव बाग में पेड़ की डाल से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर ससुराल वालों ने शव की शिनाख्त की, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पलिया क्षेत्र के गांव बसंतापुर निवासी शिवकुमार (45) सोमवार को अपनी ससुराल ग्राम कोरियानी आया था। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से उसका शव लटकता मिला। पत्नी मीरा देवी ने बताया कि सुबह शौच जाने वाले ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना दी थी। इसके बाद उसकी शिनाख्त रामस्वरूप के दामाद शिवकुमार की हुई। शिनाख्त के बाद शिवकुमार का शव पेड़ की डाल से उतारा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शिवकुमार की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि उसके पति कल ही अपने घर ग्राम बसंतापुर कलां, थाना पलिया से कोरियानी उसके घर आए थे। शिवकुमार का शव जिस गूलर के पेड़ से लटका मिला है, उसकी ऊंचाई मात्र पांच फुट है। ऐसे में इस पेड़ में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या करने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। मीरा देवी ने थाने में घटना की तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed