{"_id":"e614abc69c21e8a88f8242731cf81d80","slug":"superintendent-recorded-statements-of-six-people-including-village-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक, ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के बयान दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधीक्षक, ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के बयान दर्ज
लखीमपुर/पसगवां
Updated Thu, 05 Feb 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के लिपिक महेंद्र शर्मा की 15 फरवरी 2012 को र्हुई मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने गुरुवार को पसगवां सीएचसी के तत्कालीन अधीक्षक एके सिंह, लिपिक संजय अवस्थी, वार्ड ब्वाय गयाप्रसाद, स्वास्थ्यकर्मी कल्यान बाबू, ग्राम प्रधान बाबूराम और पसगवां के ही शिवसागर के बयान दर्ज किए। सीबीआई टीम के बुलावे पर सभी लोग शहर के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित एलआरपी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने जिला अस्पताल के कुछ कर्मियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई। बता दें कि महेंद्र शर्मा केस की जांच कर रही सीबीआई टीम पिछले कई दिनों से लखीमपुर में डेरा जमाए है। सीबीआई स्वास्थ्य कर्मचारियों और केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर तथ्यों को जुटा रही है।
विज्ञापन