{"_id":"59788f3a4f1c1bd6678b46b2","slug":"sunset-and-sunrise-mining-will-not-be-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले नहीं होगा खनन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले नहीं होगा खनन
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sand Mining
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन पर अंकुश लगाने की कवायद
अवैध खनन को लेकर सदर विधायक द्वारा कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किए जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम आकाशदीप ने खनन पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू की है। सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले मिट्टी/बालू के खनन पर पूर्णतया रोक लगाते हुए परिवहन को बंद किया गया है। इसके लिए डीएम ने सभी सर्किल के एसडीएम और सीओ को आदेश जारी किया है।
खनन के पट्टे दिए जाने के बावजूद अवैध खनन के मामले कम नहीं हुए हैं। दिन में काम करने के बजाय अवैध खनन की रात को निकासी की जा रही है। इसी के चलते गुटों के बीच भी रंजिश पनपने लगी है।
बताते चलें कि शनिवार की रात को सदर विधायक योगेश वर्मा ने खनन माफिया से धमकी मिलने के बाद सदर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद अवैध खनन का मामला सुर्खियों में आ गया। इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर डीएम आकाशदीप ने सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले मिट्टी/बालू के खनन पर रोक लगा दी है। सभी तहसील स्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी कर डीएम ने रात में अवैध खनन के साथ ही दुर्घटनाओं के होने का हवाला दिया है। डीएम ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाए।