{"_id":"0307ac6c862de96a05f6d8ebf514b29e","slug":"suicide-by-hanging-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर जान दी
भूपतिपुर।
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लाल्हनपुर में एक महिला ने घर में छप्पर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रखा था, जिस पर उसने तीन साल पहले लोन लिया था, जिसकी अदायगी के लिए उसे सोमवार को बैैंक बुलाया गया था। मामले की सूचना पाकर मृतका का पति मंगलवार की शाम को गांव पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी।
लाल्हनपुर गांव निवासी बहोरी लाल की पत्नी 45 वर्षीय कुसुमा देवी के नाम पर आठ बीघा जमीन थी। कुसुमा ने तीन साल पहले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा गुलौला से 67 हजार रुपये लोन लिया था, जिसकी अदायगी न कर पाने के कारण उसे सोमवार को बैंक में बुलाया गया था। परिवार वालों के मुताबिक वहां पर मैनेजर ने जल्द से जल्द कर्ज अदायगी करने के लिए कहा था, जिसके बाद वह पैैसा जमा करने को लेकर परेशान हो गई। बैंक से लौटने के बाद कुसुमा ने घर में अपनी बेटियों से चिंता जताते हुए कहा कि हम कर्ज कैसे अदा करेंगे। रात में बच्चों के सोने के बाद उसने रस्सी से छप्पर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त उसका पति दिल्ली में था। परिवार में तीन बेटियां, एक बेटा है, जिसमें 20 वर्षीय लक्ष्मी, 18 वर्षीय बसंती देवी, 15 वर्षीय ज्योति और 15 वर्षीय शिवम हैं। जबकि उसका पति बहोरी लाल नौ सालों से दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार वालों की ओर से अब तक इस मामले की सूचना नहीं मिली है। परिवार वाले चाहेंगे, तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।