{"_id":"98d59e6fe37ca1525b97aac71ee8539c","slug":"student-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में छात्र घायल
मझगईं
Updated Fri, 27 Nov 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगवां में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े छात्र को कुचल दिया। उसे पलिया सीएचसी से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाहन और चालक को पुलिस चौकी ले आई है। हादसे के दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल रहा और लोगों का भारी हुजूम लगा रहा।
भगवंतनगर गुलरा निवासी महेश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र राहुल नौगवां के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार की दोपहर में छुटटी होने पर नौगवां बस अडडे पर सड़क किनारे खड़ा अपने सहपाठियों का इंतजार कर रहा था तभी मझगईं की तरफ से आ रही एक कार ने उसे चपेट में ले लिया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया । मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने तुरंत उसे पलिया सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वाहन चालक ने बताया कि झपकी आने से यह हादसा हो गया।