{"_id":"5828a93f4f1c1b6729b3c4cf","slug":"student-car-collision-killed-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
मितौली।
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्ता-सीतापुर मार्ग पर सडिलवां गांव के पास पुलिया पर तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर हालत देख डाक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
सडिलवां निवासी दिलीप सिंह का पुत्र 16 वर्षीय उदय प्रताप सिंह उर्फ अंकुर मितौली कस्बे के केएसएम इंटर कॉलेज में 12वीं एग्रीकल्चर का छात्र था। रविवार की दोपहर वह खेत से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान कस्ता-सीतापुर मार्ग पर संडिलवां गांव के पास पुलिया पर उसकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने रौंद दिया। दुर्घटना की जानकारी पाकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके की दौड़ पड़े। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार सवार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अंकुर को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे तुरंत ही लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे लखनऊ लेकर जा ही रहे थे कि लखीमपुर शहर में ही उसने दम तोड़ दिया।