{"_id":"58dfeba24f1c1be80463fff2","slug":"struggling-in-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
लड़ाइऱ्ई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथराव में 10 लोग घायल, चार हिरासत में
पुलिस चौकी से कुछ दूर स्थित महेवा गांव में मामूली बात पर दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का पुलिस ने मजरूबी चिट्ठी बनाकर मेडिकल परीक्षण कराया है।
कहासुनी की शुरुआत शुक्रवार शाम से हुई। गांव निवासी एक युवक फोन पर किसी से बाइकों पर छूट की जानकारी कर रहा था। बताते हैं इस बीच गांव के ही कुछ युवकों ने उस पर कमेंट्स कर दिए। ये बात उसे नागवार गुजरी। आरोप है कि शनिवार को उसने एक युवक को गांव में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह चंगुल से छूटकर युवक घर की ओर भागा। बताते हैं अपने पक्ष के युवक को पिटता देख लोग लामबंद हो गए। इतने में दूसरे गुट के भी कई लोग मौके पर आ धमके। देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर मारपीट और पथराव होने लगा। इससे गांव में अफरातफरी मच गईं। बस्ती के कई घरों तक ईंट पत्थर पहुंचे। मस्जिद में लगी सोलर लाइट भी टूट गई। महिलाओं और बच्चों में दहशत छा गई। करीब एक घंटे तक चले उपद्रव में ईंट पत्थर लगने से किशोर अजीम, कय्यूम, इलियास, नसीम, वसीम, शबनम, इस्लाम, यूनुस और रियाज समेत करीब 10 लोग चोटहिल हो गए। सूचना पर डायल 100 के साथ ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़ गए थे। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
----------