{"_id":"592048424f1c1b864bf258f5","slug":"strikes-on-two-sides-five-injured-including-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चली लाठियां, बुजुर्ग समेत पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चली लाठियां, बुजुर्ग समेत पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर में शराब पीकर गाली देने के बाद हुई मारपीट
भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में शुक्रवार देर शाम हुए विवाद में दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग हैं। आरोप है कि एक पक्ष शराब पीकर दूसरे पक्ष को गाली दे रहा था। इसी मामले को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी हुई बाद में लाठी-डंडे व बल्लम चल गए।
भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे क्षेत्र के बाजार में सिलाई की दुकान चलाने वाले शरीफ अपनी दुकान पर बैठे थे। वहीं, पास में रहने वाला बबलूू व ओमप्रकाश मौर्या दुकान के सामने खड़े थे। बता दें शरीफ और बबलू के बीच काफी दिनों से एक मामले को लेकर विवाद चल रहा था। शरीफ का आरोप है कि बबलू व ओमप्रकाश शराब के नशे में धुत्त होकर उसे गाली दे रहे थे, जब उसने गाली देने से मना किया तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। जबकि बबलू का आरोप है कि शरीफ उससे खफा रहता है इसलिए उसे दुकान के पास देखकर गाली दे रहा था। दोनो के बीच कहासुनी झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच लाठी चलने लगी। बीच बचाव करने आए शरीफ के पिता मेंहदी हसन और दो पुत्र-पुत्रियों को भी बुरी तरह पीट दिया। शरीफ को ज्यादा चोट आने से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
भीरा एसओ नर्देश्वर तिवारी ने बताया कि भानपुर में मारपीट में पांच लोग घायल हैं, जिनमें दोनो की तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली गई है।