फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Strapped and debt- troubled The farmer 's suicide

तंगी और कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी

Tue, 12 May 2015 07:47 PM IST
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी) Updated Tue, 12 May 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रहिजनियां गांव में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह वह अपने घर से निकला था, जिसके बाद उसके शव को ग्रामीणों ने देखा और सूचना परिवार वालों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

रहिजनियां गांव निवासी जीवनलाल का 30 वर्षीय पुत्र श्रीराम मंगलवार सुबह घर से निकला था, जिसके बाद उसने गांव के बाहर पेड़ में मफलर का फंदे से आत्महत्या कर ली। उधर से निकले ग्रामीणों ने जब उसका शव पेड़ से लटकता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस समेत परिवार वालों को दीं। मृतक के भाई राममबहादुर ने बताया कि श्रीराम के पास चार बीघा जमीन थी, जिससे वह परिवार का भरण पोषण करता था। इस बार अतिवृष्टि/ओलावृष्टि के चलते फसल खराब हो गई थी, जिससे चार बीघे में 50 किलो गेहूं पैदा हुआ था। दो लाख रुपये बैंक का कर्ज था, जिसको लेकर वह तनाव रहता था। आर्थिक तंगी के चलते परिवार में कलह भी होने लगी थी। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed