फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB two men beaten

एसएसबी के दो जवानों को पीटा

Wed, 14 Oct 2015 10:09 PM IST
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 14 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
SSB two men beaten
दीपनगर में तैनात दो एसएसबी के जवानों की तस्करों और नेपाल के ग्रामीणों  ने जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह से जान बचाकर भागे जवान एसएसबी चौकी पहुंचे। वहां से घटना की सूचना भजनी पुलिस को दी गई। भजनी पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस पर नेपालियों ने भजनी थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। मजबूरी में नेपाली पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

दीपनगर एसएसबी चौकी पर तैनात कमलेश कुमार और विनोद कुमार गश्त करते हुए पिलर नंबर 115 पर पहुंचे। वहां पर दो व्यक्ति करीब 50 लीटर डीजल मोहाना नदी पार करके नेपाल लेकर जा रहे थे। दोनों जवानों ने डीजल लेकर जा रहे दोनों लोगों को रोककर पूछताछ की और उन्हें एसएसबी चौकी की तरफ लेकर चल दिए। इसी बीच एक तस्कर किसी तरह से एसएसबी के चंगुल से भाग गया और उसने नेपाल में स्थित पड़ोस के गांव पगया प्रसाद और दुधवा ताल के कुछ लोगों को बुला लिया। आरोप है कि उन लोगों ने दोनों जवानों की पिटाई कर दी। दोनों जवान किसी तरह से भागकर दीपनगर चौकी पहुंचे। वहां से घटना की सूचना नेपाल की भजनी पुलिस को दी। भजनी पुलिस ने भजनी के ही गोपी रुकइया समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही भजनी के व्यापारियों ने विरोध करते हुए थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस पर आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


एसएसबी के जवान विनोद और कमलेश दोनों जवानों से नेपाल के तस्करों ने हाथापाई की थी। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों और नेपाल के एसपी को दी गई है।
-प्रकाश गौतम, प्रभारी, एसएसबी चौकी-डांगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed