{"_id":"592477e54f1c1be45b535acd","slug":"ssb-hands-over-lover-couple-to-nepal-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने प्रेमी युगल को पकड़कर नेपाल पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने प्रेमी युगल को पकड़कर नेपाल पुलिस को सौंपा
तिकुनियां।
Updated Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने बॉर्डर पर नेपाल से आ रहे एक युवक और एक किशोरी को संदेह के आधार पर भारत में प्रवेश करते समय रोक लिया। पूछताछ में दोनों प्रेमी युगल निकले। इस पर एसएसबी ने दोनों को नेपाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी ने मामला मानव तस्करी का होने पर संदेह व्यक्त किया है।
एसएसबी चौकी बरसोला प्रभारी उत्तम कौशिक ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे जवान गश्त पर थे। इस बीच पिलर संख्या 104 डी पर नेपाल से आ रहे एक युवक और एक युवती को शक होने पर जवानों ने रोक लिया और पूछताछ की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम इदरीश निवासी थाना गुरूभोरा भजनी जिला कैलाली नेपाल बताया जबकि 14 वर्षीय किशोरी भी कैलाली जिले की थी। आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर देहरादून लिए जा रहा था। इस पर एसएसबी ने इसकी सूचना नेपाल पुलिस व नेपाल में मानव तस्करी से जुड़ी संस्था मैतेयी को दी। इस पर नेपाल पुलिस व मैतेयी संस्था के सदस्य एसएसबी पोस्ट खखरौला आकर युवक और किशोरी को लेकर वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रकरण और आ चुके हैं। जिससे लगता है कि मानव तस्करी के चलते कुछ युवक नेपाल की किशोरियों को बहला फुसलाकर बाहर निकालने का काम करते हैं।