फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Speeding truck driver killed in bike collision

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck driver killed in bike collision
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली के रामापुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती मार्ग पर रामापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौैके से गाड़ी समेत भाग निकला। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरतारा भानपुर निवासी 25 वर्षीय नेतराम उर्फ सरोज कुमार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक से लखीमपुर जाने के लिए निकला था। रास्ते में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर वह रामापुर पहुंचा ही था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूर स्थित रामापुर पुलिस चौकी को ग्रामीणों ने सूचना दी, लेकिन चौकी इंचार्र्ज के न होने से समुचित कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता अपने पुत्र को लेकर उम्मीद में जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल गुलाब शंकर पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर मौैके से फरार हो गया है। आरोपी ट्रक चालक और गाड़ी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed