{"_id":"26938a3b31a0af4bf75a2566e0890766","slug":"sp-mla-two-arms-license-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के दो शस्त्र लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा विधायक के दो शस्त्र लाइसेंस निलंबित
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के पहले चरण में मतदान के दौरान मितौली के एक मतदान केंद्र पर एक दरोगा के साथ मारपीट करने के मामले में डीएम किंजल सिंह ने कस्ता विधानसभा के विधायक सुनील लाला के दो लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके अलावा विधायक के करीबी सिकंदर अली का लाइसेंस भी निलंबित किया गया है। डीएम ने आदेश में दो साल तक शस्त्रों को थाने में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ अक्तूबर 2015 को मितौली कस्बे में एक बूथ पर तैनात एसआई धर्मेंद्र शुक्ला का विधायक समर्थकों से विवाद हुुआ था, जिसके बाद समर्थकों संग लौटे विधायक और दरोगा के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में दरोगा धर्मेंद्र शुक्ला ने मितौली थाने में विधायक सुनील लाला समेत उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद विधायक समर्थकों की ओर से दरोगा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पंचायत चुनाव निपटने के बाद इस मामले की विवेचना ने गति पकड़ी है। डीएम ने विधायक को नोटिस देकर पहले जवाब मांगा था, जिसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर डीएम ने विधायक की राइफल और रिवाल्वर का लाइसेंस दो साल के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही मितौली पुलिस को आदेश का अनुपालन कराते हुए दोनों असलहे जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकरण के चलते ही डीएम ने विधायक के करीबी मितौली निवासी सिकंदर अली का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया हैै और दो साल की अवधि तक शस्त्र जमा करने के आदेश दिए हैं।
सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित के अनुसार आदेश का अनुपालन कराया जा रहा हैै। असलहों को जमा करने के लिए संबंधित लोगों को सूचना दी गई हैै।