फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   South african footballer arrested at Gaurifenta Border

गौरीफंटा बॉर्डर पर पकड़ा गया दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉलर

Thu, 05 Apr 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Apr 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
South african footballer arrested at Gaurifenta Border
footballer

भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र में बनगवां बाजार से एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने दक्षिण अफ्रीका के एक नागरिक को पकड़ा है। उसके साथ एक नेपाली को भी पकड़ा गया है, जो अफ्रीकी नागरिक को यहां लाया था। अफ्रीकी युवक खुद को फुटबॉलर बता रहा है। 

विज्ञापन

उसके पास पासपोर्ट नहीं मिला है। उसका वीजा भी अगस्त में समाप्त हो गया था। दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ने पासपोर्ट गायब होने का एफिडेविट भी एसएसबी को सौंपा है। एसएसबी कैंप में दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। 
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर दो विदेशी नागरिकों के टहलने की सूचना एसएसबी को मिली थी। इस पर बनगवां बाजार से एसएसबी ने दो लोगों को पकड़ा। इनमें दक्षिण अफ्रीका निवासी डिओमंड पुत्र एरान और नेपाल निवासी अनिल कथायत शामिल हैं। पूछताछ में डिओमंड ने बताया कि वह नेपाल में फुटबॉल खेलने आया था। वह अनिल कथायत के साथ बॉर्डर की बनगवां मंडी आया था। उसके पास से 60  हजार रुपये भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी नागरिक डिओमंड के पास जरूरी कागजात नहीं हैं। उसने पूछताछ में बताया कि उसका पासपोर्ट गुम हो गया है और वीजा अगस्त में समाप्त हो चुका है। वह फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने नेपाल आया था, वहीं से खेलने के एवज में मिले 60 हजार रुपये उसके पास हैं। उसने पासपोर्ट गुम होने से संबंधित एक एफिडेवरिट भी प्रस्तुत किया है, जिसकी भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed