{"_id":"ee0286aac8ece9b619790b61b4b1cbc5","slug":"sons-got-on-the-phone-kidnappers-threaten-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर मिली पुत्रों को अगवा करने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर मिली पुत्रों को अगवा करने की धमकी
सिंगाही
Updated Sat, 10 Jan 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला बाजार निवासी एक सर्राफा व्यापारी के पुत्रों को अगवा करने की धमकी फोन पर दी गई। मोबाइल पर फोन करने वाले ने अपना नाम बग्गा बताया। एसओ ने कहा कि शिकायत मिली है। जिस नंबर से फोन आया है उस नंबर को गुप्त रखकर जांच की जा रही है।
नगर के मोहल्ला बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी रतन रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार को अधिक ठंड होने के कारण दुकान जल्द बंद कर दी। शाम करीब छह बजे फोन आया कि आप पैसों का इंतजाम कर लीजिए, यदि पैसे नहीं मिले तो आपके बेटों का अपहरण कर लेंगे। मैं बग्गा बोल रहा हूं। इतना कहने के बाद फोन कट गया। बग्गा का नाम सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होने अपने बेटे अंकित और रजत समेत परिवार वालों को आने वाले फोन के बारे में बताया। रतन रस्तोगी ने इस मामले की जानकारी एसओ को दी। एसओ बीएल यादव ने बताया कि सूचना मिली है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। नंबर का सर्विलांस के जरिए पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।