{"_id":"ea75cd396c73cbced27b5534596a5337","slug":"sonam-of-strangulation-murder-rape-not-confirmed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम की गला दबाकर की गई हत्या, रेप की पुष्टि नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनम की गला दबाकर की गई हत्या, रेप की पुष्टि नहीं
मैलानी
Updated Tue, 08 Sep 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली के साथ रेप के बाद उसकी हत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि रेप के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई, फिलहाल स्लाइड रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को ही आरोपी के खिलाफ हत्या और रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
कुकरा गांव निवासी हशमुद्दीन की 16 वर्षीय बेटी सोनम चार सितंबर को संदिग्ध हालात में अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती मिली थी। किशोरी की मां बानो ने छह सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बड़ी बेटी रुखसार के पति मोहम्मद सलमान पर सोनम की बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने सोनम को बेड पर बैठाया, फिर उसके गले में दुपट्टे का फंदा बांधकर दूसरा सिरा बेड के ऊपर लगी खूंटी में बांध दिया था। इसके बाद घर के बाहर निकलकर शोर मचाया कि सोनम ने फांसी लगा ली है। सलमान और उसके पिता मोहम्मद अरमान ने उस पर दबाव बनाकर आनन-फानन में शव को दफन करवा दिया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेकर नायब तहसीलदार रामदेव निषाद की मौजूदगी में रविवार की रात पौने नौ बजे शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, लेकिन रेप की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अभी स्लाइड रिपोर्ट आनी है, जिसके मिलने के बाद रेप की बावत स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। श्अभी इस मामले में और साक्ष्य जुटाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।