{"_id":"59563be84f1c1bb5598b4678","slug":"son-dies-in-car-crash-mother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिड़ंत में बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारों की भिड़ंत में बेटे की मौत, मां घायल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
लालपुर बैरियर के पास हुआ हादसा
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बाद लालपुर बैरियर के निकट कारों की हुई भिड़ंत में घायल हुए थाना फरधान के गांव ओदरहना निवासी रामसरन की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से दूसरी कार के चालक जिला मुरादाबाद के बारादरी नागफनी निवासी शादाब आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में लिया है।
गांव ओदरहना निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने भाई रामसरन की दवा लेने सीतापुर जिले के थाना व कसबा खैराबाद जा रहे थे। कार में उसकी मां श्यामवती और भांजा उदयवीर भी सवार था। लालपुर चौराहा के पास लखीमपुर की ओर से आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे रामसरन और मां मां श्यामवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ देर बाद रामसरन की मौत हो गई। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर मुरादाबाद जिले के बारादरी नागफनी निवासी कार चालक शादाब आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।