{"_id":"ccb172b4f4fb28bdd2f97421dac5ea30","slug":"so-the-deliberation-of-the-case-will-laiq-nigasn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लईक मामले की विवेचना निघासन के एसओ करेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लईक मामले की विवेचना निघासन के एसओ करेंगे
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 14 Jan 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के गांव तकियापुरवा निवासी रऊफ अहमद खां के लापता पुत्र लईक मामले की विवेचना निघासन एसओ करेंगे। अभी तक इस मामले की विवेचना तिकुनिया पुलिस कर रही थी, जो एक पखवाड़े बाद भी लईक का सुराग हासिल नहीं कर सकी। पीड़ित पिता की मांग पर एसपी अरविंद सेन ने विवेचना एसओ निघासन को हस्तांतरित कर दी है।
बता दें कि लईक अहमद निघासन स्थित गैस एजेंसी पर नौकरी करता था। वह 28 दिसंबर 2014 की शाम से लापता है। उसके पिता रऊफ अहमद ने तिकुनियां कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। करीब एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी लईक का सुराग लगाने में तिकुनिया पुलिस नाकाम रही। लिहाजा परिवार वालों की अनहोनी की आशंका से चिंता बढ़ने लगी हैं। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता के साथ रऊफ अहमद ने एसपी से मुलाकात कर लापता लड़के का पता लगाने की मांग की। पीड़ित पिता की मांग पर एसपी ने विवेचना हस्तांतरित करते हुए मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जितेंद्र प्रताप सिंह और अनिल गुप्ता भी मौजूद रहे।