फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... So do not eat the police tripped

...तो गच्चा खाना नहीं चाहती है पुलिस

Fri, 08 Jan 2016 10:17 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Fri, 08 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
... So do not eat the police tripped
एसएसबी एसआई हत्याकांड में पुलिस कोई भी गच्चा खाना नहीं चाह रही है। इसी के चलते वह हर पहलू पर गौर कर रही है। इसमें उसकी नजर तस्करों पर तो है ही साथ वह बीओपी पर भी नजर रख रही है। पुलिस ने हत्याकांड की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसबी एसआई दीप सिंह सोडा की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इसके आते ही पुलिस की तफ्तीश भी शुरू हो गई है। कोतवाल कृष्णमुरारी शर्मा की माने तो मौके पर जो स्थिति है उससे पहली नजर में तस्कर ही लग रहे हैं मौके पर शव के पास ताजा गोबर पड़ा मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कोई भैंसा डनलप रहा होगा। जिस पर तस्करों को देख एसआई ने उन्हें रोका होगा। जिस पर किसी तस्कर ने बड़ी लकड़ी या फिर रॉड से एसआई के मुंह पर वार किया और बाद में सभी फरार हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि एसआई का अकेले जाना भी उनकी जांच में शामिल है। उनके मुताबिक इसके अलावा बीओपी पर भी नजर है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि एसआई को काफी हंसमुख और व्यवहार कुशल माना जाता था और इसके चलते उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी लेकिन फिर भी य देखा जा रहा है कि कहीं कोई ऐसा तो नहीं जो भीतर ही भीतर उनसे किसी बात को लेकर बैर मानता हो। बताया कि जल्द से जल्द मामले का  खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है और एसएसबी भी इसमें पूरा सहयोग दे रही है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस से भी लिया जा रहा सहयोग
पलियाकलां-गौरीफंटा। एसआई की हत्या के मामले को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस ने नेपाल पुलिस का भी सहयोग लेना शुरू कर दिया है। मौके पर एडिशनल एसपी अष्टभुजा सिंह और सीओ रामआसरे सिंह ने जाकर मुआयना किया तो वहीं नेपाल पुलिस अधिकारियों को भी बुलाकर हालात से वाकिफ कराया गया। नेपाल की भुईंया घाट चौकी इंचार्ज संतोष सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी भी करेगी जांच
पलियाकलां-महंगापुर।
एसएसबी ने सीमा की कजरिया बीओपी के एसआई के साथ हुई इस घटना को गंभीर रूप से लिया है और इसके चलते उसने खुद भी जांच करने का फैसला किया है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। टीम जल्द ही इसकी जांच में जुट जाएगी।

एसएसबी 39 वीं वाहिनी के कमांडेंट वीएस सिद्धू के अनुसार एसएसबी की ओर से भी प्रकरण की जांच की जाएगी, जिसके लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है और टीम जल्द ही जांच में जुट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed