फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slip female teacher killed by train

ट्रेन से कटकर महिला शिक्षक की मौत

Sat, 31 Oct 2015 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Oct 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Slip female teacher killed by train
राजापुर क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर एक महिला शिक्षक की मौत हो गई। महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वह मोहल्ला बड़खेेरवा स्थित मायके में रहती थी। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़खेरवा निवासी वंदना वर्मा प्राथमिक विद्यालय कटेसर में शिक्षिका थीं, जिनका विवाह सीतापुर के मोहल्ला नारायननगर निवासी मुनीश वर्मा के साथ हुआ था। शिक्षिका वंदना की तैनाती लखीमपुर में होने की वजह से वह मोहल्ला बड़खेरवा में रह रहीं थीं, जबकि उनका पति मुनीश भी सीतापुर के एक विद्यालय में शिक्षक है।
विज्ञापन

राजापुर क्रॉसिंग के पास वंदना की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राजापुर चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई मोहल्ला बड़खेरवा निवासी डॉ राजेश वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पति मुनीश द्वारा कार और जेवर की डिमांड की जा रही थी। कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed