{"_id":"570273834f1c1b7745c811a6","slug":"sleeping-woman-shot-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही महिला को गोली मारी
ब्यूरो निघासन/बम्हनपुर।
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- घटना के समय पति भी था मौजूद, बोला तीन थे बदमाश
- पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
- हत्या के तौर-तरीके से पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध
थाना क्षेत्र के गांव बल्लीपुर में रविवार की रात एक घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पति ने घर में घुसे तीन अज्ञात बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि मृतका के पति ने जो घटनाक्रम बताया है, उसको लेकर शक की उंगलियां उठाई जा रही हैं, क्योंकि अज्ञात बदमाशों द्वारा सीधे महिला को गोली मारने की बात कही जा रही है, जबकि लूटपाट का कोई आरोप नहीं है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर घटना का दुबारा रिहर्सल कराया है। उन्होंने मृतका के पति द्वारा बताए जा रहे घटनाक्रम और बदमाशों के गोली चलाने पर संदेह व्यक्त किया है।
गांव बल्लीपुर निवासी 25 वर्षीय सीमा देवी पत्नी विकास की रविवार की रात करीब 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका घर गांव के पूर्व की तरफ खड़ंजा के किनारे बना है। उसका पिता रोशन लाल कुछ दिन पहले मजदूरी करने लखनऊ गया था। रविवार की रात विकास घर के पूर्व में अपने भाई बृजकिशोर के घर टीवी पर मैच देखने गया था। घर पर उसकी मां सुमन देवी गौशाला में लेटी थी। उसकी पत्नी सीमा घर के अंदर गैलरी के सामने बरामदे में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर लेटी हुई थी। रात करीब 11 बजे मैच देखकर विकास वापस घर लौटा। वह जब मच्छरदानी के अंदर घुसकर लेटने जा रहा था, तभी उसको घर के दक्षिण गैलरी में कुछ आहट सुनाई पड़ी। तो उसने आवाज लगाई, जिस पर पत्नी सीमा भी जागकर चारपाई पर बैठ गई। विकास ने दुबारा आवाज लगाई, तो गैलरी की तरफ से दो फायर किए गए। गोली चारपाई पर बैठी सीमा की छाती में आकर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि विकास चारपाई के नीचे घुस गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। विकास ने बताया कि गोली चलने के बाद उसने तीन हमलावरों को भागते हुए देखा। घटना की सूचना पाकर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। विकास की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए सीमा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के साथ ही ग्रामीणों ने भी घटना पर शक जताया है। एसओ मनोज सिंह ने वारदात का शीघ्र खुलासा कर लेने की बात कही है।
25 दिन पहले मिले थे धमकी भरे दो पत्र
करीब 25 दिन पहले विकास को धमकी भरा पत्र घर के बाहर दीवार पर चस्पा किया हुआ मिला था। दूसरा पत्र उसके घर के अंदर मिला था। दोनों पत्रों में एक ही बात थी कि एक माह तक आराम से खा पी लो और उसके बाद जान से मार देने की धमकी दी गई। धमकी भरे पत्रों को विकास उर्फ लल्ला ने पुलिस को भी तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मासूम बच्चों ने मां को जगाने का किया प्रयास
मृतक सीमा के छह वर्षीय पुत्र सानू और चार वर्षीय पुत्र अनुराग अपनी मां को जगाने का प्रयास कर रहे थे। सीमा के न उठने पर वह दोनों अपनी मां से लिपटकर चीख चिल्ला रहे थे। यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
गोलियों ने छोड़े कई सवाल
बदमाशों द्वारा सीमा की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना किसी के गले नहीं उतर रही है। बदमाशों ने जब दो फायर किए, तो गोली उसके सीने में ही क्यों लगी। जबकि विकास भी वहीं पर मौजूद था। इसके अलावा उसी चारपाई पर सो रहे बच्चों के खून के छींटे नहीं पड़े थे। गोली चलते ही विकास चारपाई के नीचे सफाई से कैसे घुस गया।
पुलिस को सीमा के करीबी पर शक
पुलिस ने भले ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन सीमा की हत्या करने वाला उसका कोई करीबी व्यक्ति हो सकता है। पुलिस कई पहलुओं को लेकर मामले की जांच कर रही हैै।
अपने घर में कम समय देती थी मृतका
मृतका के पति विकास ने बताया कि सीमा अपने घर पर कम ही समय दे पाती थी। वह अधिकतर अपनी रिश्तेदारी गांव मुर्गहा और नौगवां में रूकती थी। कई बार विकास ने रिश्तेदारी में न जाने का दबाव भी बनाया था।
मृतका के पति विकास की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया जांच में संकेत मिले हैं कि महिला के करीबी व्यक्ति ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है।
- मोहम्मद इब्राहिम, सीओ निघासन।