{"_id":"57d561464f1c1bbc6131897e","slug":"sleeping-woman-accused-chuckle-looted-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सो रही महिला का मुंह दबाकर लूटे जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सो रही महिला का मुंह दबाकर लूटे जेवर
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले भी घर में चोरों ने लगाई थी नकब
चौकी नकहा पुलिस गटक गई नकबजनी की घटना
नकहा चौकी क्षेत्र के अशोगापुर में एक ग्रामीण के घर तीन बदमाश दीवार कूदकर घुस गए और आंगन में सो रही पत्नी का मुंह दबाकर पहने हुए गहने लूटकर भाग निकले। बता दें दो दिन पूर्व भी पीड़ित के घर नकबजनी हो चुकी है, जिसकी तहरीर भी चौकी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस घटना गटक गई। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। पीड़ित ने लूटपाट की तहरीर पुलिस को दी, जबकि पुलिस ने दर्ज नहीं किया है।
गांव अशोगापुर निवासी कौशल शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात उनकी पत्नी सुशीला देवी आंगन में सो रहीं थी। आधी रात के बाद तीन अज्ञात बदमाश दीवार कूदकर उनके घर में घुस आए और पत्नी का मुंह दबा लिया। बदमाश पत्नी की चांदी की पायल, कान, नाक और गले के जेवर निकालकर भाग गए। बताया कि दो दिन पहले भी चोरों ने उनके मकान में नकब लगाकर बक्से में रखे 2024 रूपए चोरी कर भाग निकले थे। जिसकी तहरीर भी चौकी पुलिस कोदी गई थी, लेकिन न तो पुलिस ने मौका मुआयना किया और न ही रिपोर्ट दर्ज की थी। उन्होंने तीन बदमाशों के खिलाफ पत्नी के साथ की गई लूटपाट की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
गश्त न होने से ग्रामीणों में रोष
गांव अशोगापुर पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर नकहा से करीब एक किलोमीटर पहले है। गांव वालों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नही करती। गांव में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। गांव के आसपास चोरों की चहल-कदमी रहती है। ग्रामीण इसकी जानकारी पुलिस को भी दे चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस रात में गश्त नहीं करती है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकीं वारदातें, नहीं लिखी रिपोर्ट
पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौंसलेे बुलंद हैं। तीन दिन पहले गांव निवासी बिंद्रा प्रसाद के मकान में चोर घुस गए थे। हालांकि, जाग हो जाने के कारण चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके और भाग निकले थे। 12 अगस्त को गांव के ही ओमप्रकाश मौर्या के पुत्र संतोष मौर्या के मकान से चोर नगदी-जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जिसकी पीड़ित ने एसपी से भी शिकायत की, लेकिन नतीजा सिफर रहा।