{"_id":"57a4b83d4f1c1b393a2b9576","slug":"six-reports-on-student-s-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के अपहरण मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज
निघासन।
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
क्षेत्र के एक गांव में बीए की छात्रा को अगवा करने के मामले की रिपोर्ट पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
एक गांव निवासी एक युवती बीए की छात्रा है। बुधवार को उसके घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर पड़ोस की एक महिला उसके घर आई और उसको अपने साथ बुलाकर लेकर गई। उसके बाद उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। गांव के ही पांच लोग मिलकर उसे कहीं लेकर गए। देर शाम करीब पांच घंटे बाद जब छात्रा को होश आया तो वहां पर कई लोगों को देखकर वह घबरा गई। आरोप है कि छात्रा के काफी विनती करने पर वह लोग उसे घर छोड़ गए। छात्रा ने अपहरण करने के कारणों को बताने से इंकार किया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही जमीला पुत्री माजिद, रामधार यादव, प्रकाश यादव, कमलेश कुमार और चखरा निवासी गोकरन यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद ही रेप के बाबत कुछ कहा जा सकता है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।