{"_id":"59a4256b4f1c1b81018b4576","slug":"six-drums-of-kerosene-recovered-four-skeleton-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन के छह ड्रम बरामद, चार कोटेदार निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरोसिन के छह ड्रम बरामद, चार कोटेदार निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी।
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
ईसानगर के एक लकड़ी कारखाने में रखा था केरोसिन
ड्रमों पर कोटेदारों के लिखे था नाम
एसडीएम ने मुखबिर की सूचना पर थाना व कस्बा ईसानगर के एक लकड़ी कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान कोटेदारों के नाम लिखे मिट्टी तेल से भरे छह ड्रम बरामद हुए। एसडीएम ने चारों कोटेदारों को निलंबित कर कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा है ।
एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ईसानगर निवासी मुन्ना के लकड़ी कारखाने में कालाबाजारी के लिए मिट्टी के तेल से भरे ड्रम रखे हैं। सूचना पर उन्होंने नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार और पूर्ति निरीक्षक के साथ छापा मारा। छापे के दौरान कोटेदारों के नाम लिखे मिट्टी के तेल से भरे छह ड्रम बरामद हुए। उन्होंने बताया कि बरामद ड्रमों में दो ड्रमों पर कोटेदार गनेशपुर विश्राम लाल, दो ड्रम पर लल्लन विहारी कोटेदार रूद्रपुर, एक ड्रम पर सफीक कोटेदार डेबर और एक ड्रम पर रामबेटी कोटेदार मूड़ी का नाम लिखा था। पूछताछ में कारखाना मालिक मुन्ना ने कोटेदारों ने मिट्टी का तेल कोटेदारों का होना स्वीकार किया। एसडीएम ने बताया कि ड्रमों पर कोटेदारों के नाम लिखे होने से संबंधित तेल किसका है। यह जानकारी आसानी से हो गयी। चारो कोटेदारों को निलंबित कर दिया गया है। कोटेदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसकी अनुमति के लिए डीएम को लिखा है ।