फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   six animal dead

टूटे बिजली तार की चपेट से छह पशु मरे

Sat, 18 Jul 2015 11:13 PM IST
शारदानगर
शारदानगर Updated Sat, 18 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
six animal dead
कस्बे में शनिवार की सुबह एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा, जिसकी चपेट में आकर चार भैंस और दो गायों की मौत हो गई जबकि एक बालिका का हाथ झुलस गया है। फोन पर बात न हुई तो लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और बिजली कटवाई। इसके बाद ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे तो चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह ने लोगों को शांत कराया। कुछ देर बाद मौके पर नायब तहसीलदार घनश्याम भारती और एसओ फूलबेहड़ पहुंचे, लेकिन बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इस घटना में शारदानगर चौराहा निवासी राजकुमार की दो भैंस, राजबहादुर की दो भैैंस, राजाराम और सुरेश की एक-एक गाय की मौत हो गई है। महेश की पुत्री आरती भी तार की चपेट में आकर झुलस गई, जिसका प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया जा रहा है। पीड़ितों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार खंभे में जर्जर तार की वजह से करंट उतरने की शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मवेशियों का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद पहुंचे, लेकिन पीड़ितों ने मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। नायब तहसीलदार ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed