फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shopper accused of killing, including beating two invoices

पीटकर मारने वाले आरोपी दुकानदार समेत दो का चालान

Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी के शक में दलित युवक को मार डालने का मामला
विज्ञापन

- दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, दोनों फरार

तीर्थ मार्ग पर मंगलवार को मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम नकेड़ा निवासी दलित अवनीश की पीट-पीटकर हत्या कर उसके साथी प्रसून को घायल करने की घटना में पुलिस ने दुकान मालिक पुष्पेंद्र और संजीत वर्मा का चालान किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आ गए हैं, जिन्हें पुलिस ने फरार बताया है।
मृतक अवनीश अपने गांव के साथी प्रसून के साथ भूतनाथ मेला देखने आया था। मेेला के दूसरे दिन प्रात: तीन से चार बजे के बीच घड़ी दुकानदार पुष्पेंद्र निवासी कुम्हार टोला ने अपने तीन चार साथियों के साथ अवनीश पर घड़ी चोरी का इल्जाम लगाकर लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी और प्रसून के भी चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

अवनीश की मौत के बाद आरोपियों ने अवनीश के शव को निकट की गली में डाल दिया था। पुलिस प्रसून की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने घड़ी दुकानदार पुष्पेंद्र निवासी कुम्हार टोला, संजीत वर्मा निवासी लाल्हापुर को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है, जबकि लाल्हापुर निवासी सोनू वर्मा और डबलू कटियार की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी न होता तो आसानी से नहीं खुलता राज
गोला गोकर्णनाथ। अवनीश के परिवार वालों का कहना है कि उनका बेटा तो मेला देखने आया था। जहां उसकी पीट-पीटकर बेदर्दी से हत्या कर दी गई। यदि कहीं अवनीश अकेले मेला देखने आया होता तो शायद उनके बेटे की पिटाई में हुई मौत का राज आसानी से नहीं खुल पाता। यह भी हो सकता था कि उन्हें अपने बेटे के मौत की खबर भी न लग पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed