फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shedding throat slit

वृद्ध की गला रेतकर हत्या      

Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज/ हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज/ हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shedding throat slit
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
चारपाई की पाटी पर रखकर रेता गला, सनसनी        
विज्ञापन

घर वाले बोले, किसी से नहीं थी रंजिश, झाड़फूंक करते थे प्रहलाद  
पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज  

 ट्यूबवेल पर रात में रहकर फसल की रखवाली कर रहे कोतवाली मैगलगंज के गांव बेहड़ा जोरावर निवासी 65 वर्षीय प्रहलाद की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से चारपाई की पाटी पर गला रेतकर हत्या कर दी। बुजुर्ग के सुबह घर न पहुंचने पर जब उनका मंझिला पुत्र खेत पर गया तो देखा पिता का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था और गला नीचे की ओर लटक रहा था। बुजुर्ग की हत्या की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ मितौली ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली है। बहरहाल हत्या के कारणों से अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
गांव बेहड़ा जोरावर निवासी रामसनेही ने बताया कि उसका करीब 16 बीघा का खेत गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। खेत में गन्ना, धान की फसल बोई हुई है। कुछ भाग में सब्जी की खेती होती है। खेत में ही ट्यूबवेल लगा है। फसल की रखवाली के लिए उसके पिता प्रहलाद नलकूप पर रुकते थे। बृहस्पतिवार की शाम खाना खाकर पिता नलकूप पर चले गए। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब पिता सात बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को चिंता हुई। इस पर वह तलाश करते हुए जब खेत पर पहुंचे तो देखा पिता का खून से सना शव शव चारपाई पर पड़ा था और गला पाटी से नीचे लटकर रहा था। पाटी पर गला रखकर काटे जाने के निशान मिले हैं। यह देख उसने घर वालों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ रोते-विलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घर वालों व ग्रामीणों से घटना के बाबत पूछताछ की। उधर सीओ मितौली एलडी भारती भी गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन

 
शराब के पौवे और गिलास मिले 
जिस जगह पर वृद्ध की हत्या की गई, उससे कुछ दूरी पर स्थित एक झोपड़ी के पास शराब के दो पौवे खाली पड़े थे। मौके पर चार प्लास्टिक के चार गिलास भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों की संख्या चार से कम नहीं थी। हत्यारों ने वहां बैठकर पहले शराब पी, उसके बाद वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने पौवे और गिलासों को कब्जे में लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बाल्टी में भरे पानी में धोए हाथ  
बुजुर्ग प्रहलाद अपनी चारपाई के पास पानी से भरी बाल्टी और एक लोटा रखते थे। बाल्टी थाली से ढकी रहती थी। बाल्टी में पानी लाल मिला हैं। ऐसा लगता है कि हत्यारों ने घटना को अंजाम देने के बाद बाल्टी में भरे पानी में हाथ आदि धोए।  
 
कोई दुश्मनी नहीं तो कोई क्यों ले लेगा जान  
मृतक के पुत्रों और ग्रामीणों का कहना है कि प्रहलाद झाड़फूंक का भी काम करते थे। सर्प, बिच्छू आदि काटने पर भी लोग उनके पास झाड़फूंक कराने आते थे। प्रहलाद की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी तो आखिर कोई उनकी जान क्यों लेता। पुलिस भी घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई क्लू नहीं खोज पाई है।  


 
वृद्ध का गला रेतकर हत्या की गई है। पुत्र की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह अभी निकल कर सामने नहीं आई है। घर वाले किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।  
अशोक कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed