{"_id":"1aa276409f3b3d025c4c34baa380b8c3","slug":"share-on-social-sites-by-the-girl-porn-clips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की अश्लील क्लिप बनाकर सोशल साइट पर शेयर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की अश्लील क्लिप बनाकर सोशल साइट पर शेयर
बिजुआ
Updated Fri, 07 Aug 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
भीरा थाना इलाके के गांव में एक युवती की अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस क्लिप को सोशल साइट पर शेयर करने के मामले में पुलिस करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को जांच के दायरे में ले रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बाहर से काम करने आए युवक ने एक युवती की अश्लील क्लिप बना ली थी। इस क्लिप को कई दिनों के बाद सोशल साइट पर देखे जाने से युवती की पहचान हो गई। मामले की जानकरी युवती के घर वालों को भी हुई, इस मामले में तीन दिन पहले गांव में हालात नाजुक हो गए थे। युवती के परिवार के लोग रात को ही थाने पहुंचे, अगले दिन पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस पूरा दिन गांव के चक्कर लगाकर क्लिप को शेयर करने वालों की पहचान करती रही।