फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sexual harassment of the girl by framing marriage

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण 

Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीड़ित ने दबाव बनाया तो शादी से किया इंकार 
तीम माह के गर्भ से पीड़ित


 दो साल से शहर निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर अपने मोहल्ले की ही एक 18 वर्षीय युवती का यौन शोषण करता रहा। युवती को जब गर्भ ठहरा तो उसने शादी का दबाव बनाया, जिस पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर परेशान पीड़ित युवती ने मामले की जानकारी घर वालों को दी। घर वाले पीड़िता को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी मां का निधन हो चुका है। वह अपने दो बहनों और बुजुर्ग पिता के साथ रहता है। मोहल्ले के ही शब्बू ने उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर करीब दो साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच बहन जब गर्भवती हुई तो उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। पहले तो आरोपी आजकल करते हुए टरकाता रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। इससे परेशान हुई बहन ने अपनी बड़ी बहन से पूरी घटना बताई तो मामले की जानकारी हुई। इससे परिवार के लोगों हतप्रभ रह गए। उन्होंने बताया कि बहन तीन माह के गर्भ से है। मंगलवार को वह पीड़ित बहन को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed