फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Severe beating of alcoholic pregnant woman , recruited

शराबी की पिटाई से गर्भवती महिला गंभीर, भर्ती

Thu, 24 Sep 2015 07:18 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Thu, 24 Sep 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के परौरी गांव में एक शराबी युवक ने पड़ोसी के बच्चे को पीटने से मना करने पर उसकी गर्भवती मां की लात-घूंसों और लाठी से जमकर पिटाई कर दी, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पति ने मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

परौरी गांव निवासी बदलू खेतों में काम करने गया था। घर पर उसका तीन वर्षीय बेटा अनुज और पत्नी 25 वर्षीय पम्मी थीं। तभी गांव का ही पड़ोसी चंगू शराब के नशे में धुत होकर घर के बाहर खेल रहे अनुज को मारने पीटने लगा। बच्चे के शोर मचाने पर उसकी मां पम्मी घर के बाहर निकलीं और शराबी का विरोध किया, तो उसने पम्मी को उठाकर पटक दिया। इसके बाद लात घूंसों और लाठी से पिटाई कर दी। पड़ोसी लोग महिला को बचाने दौड़े, तो वहां से आरोपी भाग गया। पीड़ित ने पति के साथ आकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी रमियाबेंहड़ भेजा, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed