फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sent a letter to businessman Sought 25 million extortion

पत्र भेजकर व्यापारी से मांगी 25 लाख रंगदारी

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां।
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां। Updated Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sent a letter to businessman Sought 25 million extortion
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- दो दिन पहले बच्चे से भिजवाया गया था पत्र 
- रुपये न देने पर दी परिवार को खत्म करने की धमकी  
- घटना के बाद से दहशत में है व्यापारी का परिवार 
- सुरक्षा की दृष्टि से घर पर तैनात किए दो पुलिसकर्मी 

कस्बे में बगिया मोहल्ला स्थित किराना व्यापारी प्रवीन गोयल को किसी ने धमकी भरा पत्र सात वर्षीय मोहल्ले के ही बच्चे के हाथ भेजकर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। पत्र में रुपये न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने और दुकान में आग लगाने की धमकी दी गई है। जिससे व्यापारी और उसका परिवार दहशत में हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सुरक्षा को देखते हुए दो सिपाहियों को व्यापारी के घर पर तैनात किया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
कस्बे में बगिया मोहल्ला निवासी प्रवीन गोयल की किराना की दुकान है। प्रवीन ने बताया कि 20 मई 2016 की सायं करीब सात बजे मोहल्ले का ही एक सात वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उसे पत्र दिया और बच्चे के हाथ उनके घर भिजवा दिया। जब उन्होंने पत्र खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। पत्र में अगले दिन यानी 21 मई को 25 लाख रुपया टांडा गांव के निकट स्थित टेढ़ी पुलिया के पास उड़द के खेत में रखने को कहा गया था। साथ ही धमकी दी गई थी कि अगर रुपये नहीं रखे तो उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देंगे और दुकान में आग लगा देंगे। पत्र मिलने के बाद व्यापारी और उनके परिवार में दहशत व्याप्त हो गई। प्रवीण ने मामले की जानकारी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष और प्रधान पति अजय गर्ग टीटू को दी और सुबह कोतवाली जाकर वहां मौजूद एसएसआई वीपी सिंह को धमकी भरा पत्र दिया और पूरी बात बताई। पुलिस ने प्रवीन गोयल के घर पर दो सिपाही सुरक्षा की दृष्टि से लगाए हैं। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारी के घर पर दो सिपाही लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। व्यापारी को पत्र मिलने के बाद से कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व भी व्यापारियों को मिल चुकी हैं धमकियां
तिकुनियां कस्बे में करीब दो वर्ष पहले भी तीन व्यापारी और एक डाक्टर को फोन पर धमकी मिली थी। जिस पर पुलिस ने करीब एक महीने तक पीड़ित व्यापारियों के घर पर सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात की थी। इस बार व्यापारी को धमकी भरा पत्र भेजा गया। जिसको लेकर व्यापारी काफी दहशत है। व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed