फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seeing the driver sleeps Helper truck escaped with

चालक को सोता देखकर हेल्पर ट्रक लेकर फरार

Sun, 31 May 2015 10:17 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Sun, 31 May 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
फोम के गद्दे लादकर मथुरा से बहराइच जा रहे ट्रक के चालक को ढाबे पर सोता देखकर उसका हेल्पर ट्रक लेकर फरार हो गया। जब चालक की नींद खुली और ट्रक गायब मिला तो उसके होश उड़ गए। चालक ने देर शाम घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मथुरा से फोम के गद्दे लादकर ट्रक चालक गोविंद निवासी गांव वसौली जिला मथुरा हेल्पर महेंद्र के साथ बहराइच जा रहा था। शनिवार को चालक ने मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गंाव अमीरनगर के पास रघुनाथपुर में सरदार हरदेव सिंह के ढाबे पर ट्रक रोका और दोनों ने साथ-साथ खाना खाया। चालक का कहना है कि पूरी रात ट्रक चलाने के कारण उसे नींद आ गई और वह सो गया। इसी दौरान मौका पाकर हेल्पर महेंद्र ट्रक लेकर रफूचक्कर हो गया। ढाबा मालिक हरदेव सिंह ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद चालक गोविंद ने चौकी इंचार्ज अमीरनगर कल्लू सिंह को लिखित सूचना दी। बताया कि वह ट्रक का मालिक भी है। पुलिस को मामले की सूचना देने के बाद वह हेल्पर की तलाश में चला गया। मोहम्मदी कोतवाली के एसएसआई रामसिंह पवार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। घटना शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे का है। सूचना मिलने के बाद मामले की जंाच कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हेल्पर बजरंग ट्रांसपोर्ट मथुरा में चालक गोविंद को मिला था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed