फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seas 14 vehicles , 10 of the invoice

14 वाहन सीज, 10 का चालान

Thu, 09 Apr 2015 07:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 09 Apr 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Seas 14 vehicles , 10 of the invoice
डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने गैस किट से संचालित वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें सात गैस किट लगी मारुति वैन को सीज किया गया, जबकि फिटनेस फेल होने के चलते सात मैजिक को सीज किया गया, इस तरह कुल 14 वाहन सीज किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन संजीव गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कस्ता, सिकंद्राबाद, गोला और मढ़िया क्षेत्र में अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। इस कार्रवाई के दौरान 10 वाहनों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बरवर के ओपी कांवेंट स्कूल की गैस किट से संचालित तीन मारुति वैन में आग लग गई थी, जिसके बाद डीएम ने गैस किट लगे स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सिकंद्राबाद संवाददाता के मुताबिक चौराहे पर एआरटीओ संजीव गुप्ता ने चौपहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान गैस किट लगी एक मारूति वैन को सीज कर दिया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर के विद्यालयों और टैक्सी स्टैंड पर अधिकारियों ने छापामारी कर चार वाहनों को कब्जे में लिया। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ मधुवन कुमार सिंह ने कई विद्यालयों में जाकर गैस से चलने वाले वाहनों की चेकिंग की। विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी से वाहनों और उनके संचालन के बारे में जानकारी की, जांच में सब ठीक मिलने पर खुशी व्यक्त की। खुटार रोड पर पलिया बस स्टैंड के पास से तीन और एक लखीमपुर रोड से एक  मारुति वैन पकड़ी, जिनको गैस से चलाया जा रहा था। इन वाहनों में गैस के बड़े टैंक लगे हुए थे। पुलिस ने वाहनों को लाकर कोतवाली में खड़ा कर दिया। गोला चौकी इंचार्ज एसएन द्विवेदी ने बताया कि एआरटीओ को सूचना दी गई है उनके आने पर ही इन वाहनों के बारे में सही जानकारी हो पाएगी। गैस चलित वाहनों की चेकिंग होने से वाहन चालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed