फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Search the soldier beating

तलाशी लेने पर सिपाही से मारपीट

Mon, 16 Feb 2015 05:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Feb 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
Search the soldier beating
गोला रेलवे स्टेशन पर तलाशी लेने पर युवक ने जीआरपी के सिपाही से मारपीट की। जिसके बाद सिपाहियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक पर सिपाही से मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा ने बताया कि गोला जीआरपी चौकी पर तैनात सिपाही राजेश सिंह और सुनील शर्मा मंगलवार को ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी करने के लिए जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां पर चेकिंग करते समय यात्री प्रतीक्षालय में सीट पर बैठे युवक अरविंद निवासी पिपरिया ढीह थाना गोला सिपाहियों को संदिग्ध लगा। दोनों सिपाही उसके  पास पहुंचे और तलाशी लेने लगे। सिपाही सुनील शर्मा का तहरीर में आरोप है कि अरविंद ने तलाशी लेने पर उसके साथ मारपीट की और सरकारी कार्य करने में व्यवधान पैदा किया। मारपीट के दौरान दोनों सिपाहियों ने अरविंद को गिरफ्तार कर लिया और उसे जीआरपी थाने लखीमपुर ले आए। यहां उस पर मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी पर साथी से मारपीट का मुकदमा
खीरी रेलवे स्टेशन के पास गेट पर तैनात दो गेटमैनों के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर जमकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक कर्मचारी ने अपने साथी ही साथी की पिटाई कर दी। पीड़ित कर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक रेलवे गेट संख्या 113 सी पर दो गेटमैन तैनात हैं। इनमें मोहियुद्दीन दिन में ड्यूटी करता है, जबकि भागीरथ रात में ड्यूटी पर आता है। दिन में ड्यूटी के दौरान मोहियुद्दीन ने एक ठेकेदार का प्राइवेट सामान कमरे पर रख लिया, रात में जब भागीरथ ड्यूटी करने आया तो उसने सामान देखकर आपत्ति जताई। इस पर मोहियुद्दीन ने फोन कर ठेकेदार को सामान हटाने या भागीरथ से बात करने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों गेटमैनों में कहासुनी शुरू हो गई और दोनों मारपीट करने लगे। एसओ चेतराम वर्मा ने  बताया कि मोहियुद्दीन ने तहरीर दी है। जिस पर भागीरथ के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed