फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   search daughter

पुत्री की तलाश में भटक रहा है वृद्ध

Thu, 06 Aug 2015 07:15 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Thu, 06 Aug 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
शहर निवासी एक वृद्ध अपनी विवाहित पुत्री की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि पुत्री को उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गायब कर दिया है और उसकी हत्या की भी आशंका हैं। उन्होंने जिले की सदर कोतवाली में तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने महज गुमशुदगी दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रंगरेजान प्रथम निवासी जगत नरायन वाजपेयी का आरोप है कि वह 26 जुलाई को अपनी पुत्री वर्षा को लखीमपुर के मोहल्ला गढ़ी रोड गोकुलपुरी स्थित ससुराल छोड़ कर आए थे और 27 जुलाई को वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। ससुराल वाले उसके बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने ही उसे गायब कर दिया है और उसकी हत्या की भी आशंका है। उनके मुताबिक उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह वर्ष 11 जुलाई 2013 को हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर लखीमपुर के गोकुलपुरी निवासी राधेश्याम मिश्रा के पुत्र श्रीकांत मिश्रा से किया था। करीब एक साल बीतने के बाद उसके पति समेत ससुरालियों ने संयुक्त रूप से पचास हजार रुपये की नगदी, बाइक, सोने की चेन की मांग की थी जो उसने उन्हें बताया था। इसके बाद से वह उसे प्रताड़ित किया करते थे। दूसरी शादी की धमकी भी दी जाती थी। पुत्री को वह मायके भेज देते थे जिसके बाद वह अपनी पुत्री को ले जाकर ससुराल छोड़ आते थे। ऐसा ही हुआ था जब उन लोगों ने उसे प्रताड़ित कर मायके भेज दिया था। उसके बाद वह उसे फिर छोड़ आए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी पुत्री को गायब कर दिया जाएगा। उनके मुताबिक कोतवाली सदर पुलिस को उन्होंने उसके गायब किए जाने की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने महज गुमशुदगी ही दर्ज की। तब से उनकी पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा है और ससुराली इस बारे में कुछ पूछने पर पूरे परिवार, दो अन्य पुत्रियों के परिवार को भी जान से मारने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। अब उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर ससुरालियों पर कठोर कार्रवाई कर उनकी पुत्री को बरामद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed