फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School bus collision killed the student's death

स्कूल बस ने मारी टक्कर, छात्र की मौत

Sat, 30 Jan 2016 07:37 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 30 Jan 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
School bus collision killed the student's death
सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र में मैगलगंज मार्ग पर कलुआपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे स्कूल बस की टक्कर से सड़क किनारे खड़े बाइक चालक छात्र की मौत हो गई, जबकि छात्र का चाचा बाल-बाल बच गया। इस हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई और चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पाकर एलआरपी चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंची। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गांव निमचेनी निवासी ईश्वरी प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र श्यामजी राज लखीमपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह मोहल्ला शिवसागर कॉलोनी में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार की सुबह वह अपने चाचा स्वामीदयाल के साथ पहाड़ा गांव स्थित ननिहाल से लखीमपुर आ रहा था। रास्ते में कलुआपुर गांव के पास श्यामजी ने सड़क किनारे बाइक रोकी और उसका चाचा स्वामीदयाल पेशाब करने चला गया। तभी लखीमपुर से बेहजम की ओर बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस ने अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में खड़े छात्र श्यामजी को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। मौके से चालक भाग निकला। हादसे में श्यामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

00
बस में नहीं थे छात्र
हादसे में छात्र की मौत से कालेज में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, राहत की बात यह रही कि शनिवार सुबह छात्रों को लेने जा रही स्कूल बस में कोई छात्र सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed