{"_id":"594d57c74f1c1b6b578b4822","slug":"say-staff-nurse-doctor-exploiting-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स बोला, डॉक्टर कर रहे मरीजों का शोषण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टाफ नर्स बोला, डॉक्टर कर रहे मरीजों का शोषण
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार का एक और मामला
स्टाफ नर्सों ने सीएमएस को लिखा शिकायती पत्र
मरीजों को बाहर से जांच कराने को करते है बाध्य
अभी तक जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर कमीशन के चक्कर में बाहर की दवाएं लिखने और जांच कराने के आरोप मरीजों द्वारा ही लगाए जाते थे, लेकिन शुक्रवार को अस्पताल के पुरुष संविदा स्टाफ नर्सों ने ही एक फिजीशियन पर कमीशन के लिए बाहर की दवाएं लिखने और जांच कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सीएमएस से की है।
जिला अस्पताल में तैनात पुरुष संविदा स्टाफ नर्सों ने फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया पर मरीजों का शोषण करने और कमीशन के लालच में बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाया है। संविदा स्टाफ नर्सों ने सीएमएस को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि डॉ. आरएस मधौरिया अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट को गलत बताकर कमीशन के लालच में बाहर से जांच कराने के लिए मरीजों को बाध्य करते हैं और लगभग प्रत्येक मरीज को 1500 से लेकर 2000 तक की दवाएं भी बाहर से लिखते हैं। स्टाफ नर्स अमित पांडे का कहना है कि पिछले दिनों मेडिकल वार्ड में ड्यूटी के दौरान उन्होंने मरीजों को बाहर की दवाएं लगाने के लिए उसे बाध्य किया, लेकिन जब उसने विरोध किया तो वह संविदा समाप्त करने की धमकी देने लगे। अमित का आरोप है कि डॉक्टर अपने को यूनियन का अध्यक्ष बताकर स्टाफ का शोषण करते हैं। स्टाफ नर्स सहित मरीज श्रीराम, जसंवत सिंह, सचिन कुमार, रामपाल आदि लोगों ने इनकी शिकायत सीएमएस सहित मुख्यमंत्री, डीएम और सीएमओ से की है।
स्टाफ नर्स ने जो भी आरोप लगाए हैं वह सभी गलत और निराधार हैंी, मुुझे बदनाम करने की ढसाजिश है। जिला अस्पताल पैथालॉजी का स्टाफ ट्रेंड है उसकी रिपोर्ट को मैं कैसे गलत कह सकता हूं।
विज्ञापन
डॉ. आरएस मधौरिया, फिजीशियन