फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sarrerah tampering with college student

कॉलेज जा रही छात्रा से सरेराह की छेड़छाड़

Tue, 18 Jul 2017 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 18 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Sarrerah tampering with college student
Sarrerah tampering with college student - फोटो : Sarrerah tampering with college student
सदर कोतवाली क्षेत्र में साइकिल से कॉलेज जा रही एक छात्रा की साइकिल सरेराह एक युवक ने रोक ली और अश्लील बातें करने लगा। विरोध किया तो छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया। छात्रा ने सदर कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर एंटी रोमियो दल गठित किया गया था। शुरुआती दौर में दल ने स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटर के अलावा चौराहों आदि पर निगरानी की, लेकिन धीरे-धीरे एंटी रोमिया दल गायब हो गया। इससे मनचलों की मौज सी आ गई। खासतौर पर स्कूल, कॉलेजों के बाहर ऐसे युवाओं को स्कूल खुलने और बंद होने के समय देखा जा सकता है। मंगलवार को एक इंटरमीडिएट की छात्रा साइकिल से स्कूल आ रही थी। रास्ते में एक मनचले ने उसकी साइकिल रोक ली और अश्लील बातें करने लगा। छात्रा ने जब विरोध किया तो छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी पर छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। छात्रा ने परिवार वालों के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसआई केपी गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed