{"_id":"0998ea89f44e41501df54bf4bc3a69d0","slug":"rupees-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के घर देसी बम फेंककर मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य के घर देसी बम फेंककर मांगी रंगदारी
धौरहरा
Updated Thu, 06 Aug 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बजहा गांव के बीडीसी सदस्य के घर पर बुधवार की मध्य रात अज्ञात लोगों ने दो देसी बम फेंके, जिसमें एक बम छत पर फटा और दूसरा आंगन में गिरा लेकिन फटने से रह गया। धमाके की आवाज पर जागे घरवालों के अलावा ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्हें मेन गेट पर एल्युमिनियम के तार से लटकता धमकी भरा पत्र मिला। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी है।
बजहा गांव निवासी बीडीसी सदस्य राधामोहन तिवारी अपने घर के आंगन में पत्नी कौशल्या, बेटी जय देवी और पोती तान्या के साथ सो रहे थे और इनका बेटा उत्तम तिवारी अपनी पत्नी नीरा तिवारी और बेटी रामकांति के साथ छत पर सो रहा था। राधामोहन तिवारी के मुताबिक बुधवार रात 1.05 पर घर की पश्चिमी छत पर एक देसी बम गिरा और तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद दूसरा बम आंगन में उनके पलंग के पास गिरा, जो नहीं फटा। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों सहित परिवार के लोग भी जाग गए। गेट की तरफ देखा तो मेन गेट पर एल्युमिनियम तार से लटकता एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें दो लाख की रंगदारी मांगी गई थी, साथ ही धमकी दी गई थी कि 15 अगस्त की रात मौत की रात होगी। राधामोहन तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल विजय प्रताप ने बताया कि मौका मुआयना किया है। मौके से सुतली बम बरामद किया गया है। धमकी भरे पत्र की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व का काम लगता है।