फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   road have become the crossroads of auto operation

चौराहे बन गए हैं ऑटो संचालन के अड्डे

Sun, 09 Aug 2015 06:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Aug 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
road have become the crossroads of auto operation
पिछले कई वर्षों से पार्किंग स्थल की व्यवस्था न होने के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अब धीरे-धीरे लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। खासकर अनियंत्रित ट्रैफिक के कारण लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों और वनवे में ऑटो, रिक्शा के संचालन से लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। खासकर नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस के पास रूट प्लान न होने के कारण जाम की समस्या और गहराती जा रही है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों और फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण वैसे भी रास्ते सिकुड़ते जा रहे हैं। वहीं पार्किंग स्थल न होने के कारण मुख्य चौराहे ऑटो और रिक्शा संचालन के अड्डे बन गए हैं। मेला मैदान चौराहा, संकटा देवी, रेलवे स्टेशन, हीरालाल धर्मशाला, जिला अस्पताल रोड, खीरी रोड, नौरंगाबाद रोड, कलक्ट्रेट जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ऑटो संचालन के अड्डे बनने से न सिर्फ आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है बल्कि हादसे बढ़ रहे हैं और जाम की समस्या भी गहरा रही है। हैरत की बात यह है कि शहर के मेनरोड, जिला अस्पताल रोड, सर्राफा बाजार रोड पर वनवे लागू होने और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भारी वाहनों का धड़ल्ले से प्रवेश होता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बाइक और साइकिल सवार लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

सिर्फ प्रस्ताव तक ही सीमित रही पार्किंग की पहल
तत्कालीन ईओ मृत्युंजय यादव ने करीब छह माह पूर्व शहर में जयदेव संगीत विद्यालय, नौरंगाबाद, मेला-मैदान, तहसील के सामने, सिसैया चौराहा, रेलवे स्टेशन, संकटा देवी समेत 11 स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाने की पहल की थी, इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किया गया था, लेकिन बाद में नगर पालिका ईओ का यह प्रस्ताव सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रहा। बाद में ईओ के तबादले के बाद पार्किंग स्थल को लेकर नगर पालिका ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके कारण शहर के ट्रैफिक की सूरत दिन ब दिन बिगड़ती चली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में पार्किंग स्थल को लेकर नगर पालिका बेहद गंभीर है, लेकिन जगह की कमी इसमें आड़े आ रही है। फिर भी पुलिस के सहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। नगर पालिका इसे और बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed