फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rnjisn worker killed

रंजिशन मजदूर को मार डाला

Sun, 22 Feb 2015 07:58 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Sun, 22 Feb 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Rnjisn worker killed
थाना क्षेत्र के ग्राम सरखनपुर में प्राइमरी स्कूल के निकट खेत में गन्ना छील रहे मजदूर की रंजिशन धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरखनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय रामखिलावन रविवार को जमुना के खेत में गन्ना काटने गया था। इसी दौरान हमलावरों ने रामखिलावन पर धारदार  हथियार से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रामखिलावन के पिता श्रीकृष्ण और अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। इधर ग्रामीणों की सूचना पर एसओ महेंद्र सचान भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह, लेखपाल इलियास, ग्राम प्रधान उमेश चंद भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटना के संबंध में मृतक के परिवारीजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम खिलावन अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों को छोड़ गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मौका-मुआयना करने के बाद पिता श्रीकृष्ण की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के  प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश में हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बदले की भावना से की गई हत्या
पुलिस के मुताबिक एक वर्ष पूर्व गांव में राम सिंह के घर डकैती हुई थी। डकैती में राम सिंह के पुत्र को गोली लग गई थी। जिसमें रामखिलावन सहित तीन लोग नामजद किए गए थे। रामखिलावन को जेल हुई थी, जहां से छह माह पहले ही वह बाहर आया था। मृतक के पिता का आरोप है कि रंजिश के चलते राम सिंह के परिवार के लोगों ने हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों सहित नौ परिवारीजन नामजद
पुलिस ने पिता श्रीकृष्ण की तहरीर पर तीन भाइयों राम सिंह, जसकरन और जंगबहादुर के अलावा राजकुमार, नीरू उर्फ अनिल, संदीप उर्फ ड्राइवर, अवधेश, राजेश और चंद्रिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed