फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Results in Dhaurah After the fierce fight

धौरहरा में नतीजे आने  के बाद जमकर बवाल

Fri, 01 Dec 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। 
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।  Updated Fri, 01 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Results in Dhaurah After the fierce fight
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
- प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पथराव, फायरिंग भी हुई 
विज्ञापन

- जीत के जोश और हार के आक्रोश से बिगड़े हालात, कई जगह लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे,
- पुलिस ने लाठियां फटकार बवालियों को खदेड़ा, फोर्स तैनात  

 
चुनाव परिणाम आने के बाद कस्बे में बवाल हो गया। जीते और हारे प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई, जिससे कस्बे में दहशत फैल गई। व्यापारी दुकानें बंदकर भाग निकले। एसडीएम-सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार बमुश्किल बवालियों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया। इस दौरान कई जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। घटना के बाद से कस्बे में तनाव का माहौल है।
शुक्रवार को नगर पंचायत धौरहरा की मतगणना तहसील परिसर में हो रही थी। दोपहर करीब दो बजे परिणाम घोषित होने से पहले ही अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी सना खान के समर्थक तहसील के पास ही हल्ला-गुल्ला करने लगे थे। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने हल्ला कर रहे लोगों की भीड़ को डंडा फटकार कर खदेड़ दिया था। कुछ देर बाद अपनी हार सुनिश्चित मानकर अन्य प्रत्याशी भी पंडाल से अपने घरों को चले गए, लेकिन विजयी प्रत्याशी के समर्थकों का जोश और पराजित प्रत्याशियों के समर्थकों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। कुछ देर बाद ही बाजार के हलवाई मंदिर के पास भाजपा प्रत्याशी सुषमा और निर्दलीय मंजू के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। इनका झगड़ा हो ही रहा था कि विजयी प्रत्याशी सना खान के कुछ समर्थकों ने हूटिंग कर दी। इससे बात बिगड़ गई। संप्रदाय को लेकर उछली बात पर मंजू और सुषमा के समर्थक एक दूसरे के साथ हो गए। इसी बीच बनियन टोला में कुछ युवकों ने एकत्र होकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर माहौल को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिससे कस्बे में तनाव फैल गया। 
विज्ञापन

देखते ही देखते विजयी प्रत्याशी और हारे प्रत्याशियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर पथराव हुआ और हवाई फायरिंग होने लगी। बवाल होने की खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। बवाल की सूचना पर तहसील में मौजूद एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, सीओ निष्ठा उपाध्याय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात बिगड़ते देख लाठियां फटकार उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पुलिस करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू हो रहे हालातों पर काबू पा सकी। घटना के बाद से कस्बे में तनाव बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की सूचना मिली थी। फोर्स भी मौके पर गई, लेकिन कहीं कोई बात ऐसी नही हैं, न कोई शिकायत अभी मिली है। कस्बे में शांति रहे इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed