फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reports in the SCST Act on two including the Bar Association President

बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत दो पर एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट

Sat, 15 Apr 2017 11:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



तत्कालीन नायब तहसीलदार की पत्नी की तहरीर पर हुई कार्रवाई
पति गैर मौजूदगी में घर पहुंच गाली, गलौज करने का है आरोप
अध्यक्ष बोले, आरोप निराधार, पत्नी को आगे कर कराया मुकदमा


पुलिस ने यहां तैनात रहे एक नायब तहसीलदार की पत्नी की तहरीर पर पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी व एक अन्य अधिवक्ता के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि आरोपी एक आदेश को लेकर उनके घर पहुंचेेेे और नायब की गैर मौजूदगी में गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द कहे। हालांकि इस बाबत एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी का कहना है कि एक पत्रावली को ढाई महीने से नायब टरका रहे थे, जिस पर वह नायब के घर गए थे। नायब से उनकी बातचीत जरूर हुई, लेकिन उन्होंने पत्नी को आगे बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, जो पूर्णतया निराधार है। उधर दूसरे आरोपी दीपक पांडे ने भी आरोपों को निराधार बताया है।

तत्कालीन नायब तहसीलदार घनश्याम भारती की पत्नी अर्चना भारती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सात अप्रैल वर्ष 2017 शाम सात बजे  जब नायब की तैनाती यहीं थीं तब उनके घर पर पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी और दीपक पांडे आए और दरवाजा खटखटाया। वह बाहर निकलीं तो पति के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि पति घर पर नहीं हैं। इसके बाद दोनों लोग उनके पति का नाम लेते हुए जाति सूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उनको व बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्रता की। आवासीय परिसर में करीब दो घंटे तक घूमते हुए गाली गलौज करते रहे। किसी से फोन पर बात कर कह रहे थे कि नायब से कह देना कि पत्रावली पर आज ही आदेश कर दें वर्ना अंजाम बुरा होगा। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी और दीपक पांडे के खिलाफ गाली गलौज, धमकी की रिपोर्ट एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed