{"_id":"76ff7b14f0009487f24eeca1a343bbb2","slug":"reported-stolen-purse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज
मैलानी
Updated Wed, 22 Apr 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
19 अप्रैल को गोंडा-इज्जतनगर गोकुल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से पलिया निवासी सलीम खां की पत्नी का पर्स लेकर एक उचक्का चलती ट्रेन से कूद गया था। इस मामले की रिपोर्ट जीआरपी ने दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई तहरीर में सलीम ने लिखा है कि वह 19 अप्रैल को अपनी पत्नी अमरीन, मां मुबीना बेगम तथा बच्चों के साथ गोकुल एक्सप्रेस के एस वन स्लीपर में पलिया से इज्जतनगर जा रहे थे। मैलानी से ट्रेन चलने पर फॉरेस्ट रेलवे क्रॉसिंग तथा पैनल के पास एक उचक्का उनकी पत्नी के सिरहाने रखा पर्स चुराकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। पर्स में 20 हजार रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल, एक जोड़ी सोने की बालियां, दो लौंग, चांदी की पायल और एक हाथफूल, एसबीआई का एटीएम कार्ड आदि था। वह उसी ट्रेन से इज्जतनगर चले गए थे। वहां से लौटने पर उन्होंने बुधवार को जीआरपी में तहरीर दी, जिस पर जीआरपी ने पर्स चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।