{"_id":"592b11204f1c1bf114bdaeac","slug":"report-on-incitement-to-self-inflicted-on-two-including-hcp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीपी समेत दो पर आत्मदाह के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचसीपी समेत दो पर आत्मदाह के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 28 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी झुलसे की हालत में सुधार नहीं
टेपों चालक के आत्मदाह करने की कोशिश का मामला
ट्रैफिक पुलिस से तंग आकर आत्मदाह करने वाले टेंपो चालक 40 वर्षीय आफताब की हालत में तीसरे दिन भी कोई खास सुधार नहीं आया है। सदर कोतवाली पुलिस ने झुलसे चालक के परिवार की एक महिला की तहरीर पर आरोपी एचसीपी श्यामनोहर सिंह, अवधेश सिंह व अन्य स्टॉप के खिलाफ आत्मदाह के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बतादें कि शुक्रवार को थाना व कसबा खीरी के मोहल्ला श्यामलालपुरवा निवासी टेंपो चालक आफताब ने राजापुर पलिस चौकी के पास खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। चौकी पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। झुलसे टेंपों चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी श्याममनोहर और अवधेश सिंह पर बार-बार चालान कर तंग करने का आरोप लगाया था। इससे गुस्साए बड़ी संख्या में टेंपो चालकों ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया था और डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर डीए को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद शनिवार को ही एसपी डॉ. एस चन्नपा ने एचसीपी को सस्पेंड कर दिया था। उधर सदर कोतवाली पुलिस ने उसके परिवार की केसरी बानो की ओर से आरोपी एचसीपी श्याममनोहर, अवधेश कुमार व अन्य स्टॉफ के खिलाफ धारा 306 और 511 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच राजापुर चौकी इंचार्ज अरविंद राय को सौंपी गई है।