{"_id":"380a52526c17c3bbda410114f457ceb3","slug":"report-of-kidnep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड मेंबर समेत चार पर अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वार्ड मेंबर समेत चार पर अपहरण की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 04 Dec 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शहर के संकटा देवी के वार्ड मेंबर कुमुदेश शंकर शुक्ला समेत चार लोगों पर अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज, अमानत में खयानत आदि कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोर्ट में दी गई अर्जी में शांतिनगर निवासी रज्जन प्रसाद ने आरोप लगाया है कि 10 अगस्त 2013 की शाम कुमुदेश शंकर शुक्ला, संकटा देवी मोहल्ले के ही रहने वाली महिला अनार कली, रमाकांत और कृष्ण कुमार उसके घर पर आए और उससे गाली-गलौज और मारपीट की। रज्जन प्रसाद का आरोप है कि ये लोग किसी बात को लेकर उससे रंजिश मानते हैं और इन लोगों ने 50 हजार रुपये के जेवर, पांच हजार रुपये नगद और उसकी पत्नी को गायब कर दिया है। रज्जन ने इस बाबत कई बार पुलिस से कार्रवाई की मांग की लेकिन जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शहर कोतवाल प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि यह मामला एक साल पुराना है, अभी तक वादी को उसकी पत्नी नहीं मिली है, ऐसे में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।