{"_id":"596cbe424f1c1bad188b464b","slug":"report-by-the-soldier-killed-by-the-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
युवक पर पेट्रोल डालने का आरोप, आरोपी पक्ष का घटना से इंकार
नगर चौकी के एक सिपाही ने मोहल्ला हनिया टोला निवासी सुरेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर आरोपी के घरवालों का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं हैं। पुलिस की दहशत से परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर चौकी खीरी पर तैनात सिपाही नरेंद्र कुमार ने थाना खीरी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की रात वह होमगार्ड ओमप्रकाश के साथ गश्त पर था। रात करीब एक बजे मोहल्ला हनिया टोला में एक व्यक्ति स्टील के बर्तन में कुछ लेकर टहल रहा था। संदिग्ध लगने पर उसे रोका जब टोका तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए स्टील बर्तन में भरा पेट्रोल उसके ऊपर फेंक दिया। इसी बीच जब होमगार्ड ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह माचिस की तीली जलाने की कोशिश करते हुए भागकर कहीं छिप गया। जब उन्होंने आरोपी युवक की तस्दीक की तो वह मोहल्ला हनिया टोला निवासी सुरेंद्र कुमार निकला। सिपाही की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसओ आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी के पिता ने रात में घटना होने की जानकारी से इंकार किया है।