फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Real boyfriend in custody

असली प्रेमी हिरासत में 

Mon, 25 Jul 2016 10:53 PM IST
ममरी।
ममरी। Updated Mon, 25 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Real boyfriend in custody
प्रेमी के साथ भाग रही लड़की को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : demo
हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने के मामले में निर्दोष युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का दिलचस्प मामला उस समय सामने आया, जब पुलिस ने तीन जुलाई को प्रेमी संग भागी युवती (23) को एक स्थान से बरामद कर उसे महिला पुलिस अभिरक्षा में लेकर मेडिकल परीक्षण/मजिस्ट्रेटी बयान के लिए भेजा। असली प्रेमी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीन जुलाई को एक गांव निवासी युवती प्रेमी संग भाग गई थी। युवती के पिता ने ग्राम मूड़ा अस्सी निवासी राधेश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की भगाने वाले असली प्रेमी का पता तब चला जब पुलिस ने 24 जुलाई को युवती को जिला बदायूं के एक स्थान से एक अन्य युवक के कब्जे से बरामद कर लिया और उसे मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेटी बयान के लिए भेज दिया। पुलिस हिरासत में मौजूद जिला बदायूं निवासी युवक ने बताया कि युवती को राधेश्याम ने नहीं बल्कि उसने भगाया था। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि अब अगली कार्रवाई मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर की जाएगी। राधेश्याम दोषी है अथवा नहीं यह युवती के बयान पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed