फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rape, the girl's strangulation murder

रेप के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या

Sat, 02 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जंगबहादुर गंज/बरवर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/जंगबहादुर गंज/बरवर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 02 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
rape, the girl's strangulation murder
rape
गन्ने के खेत में बरामद हुआ शव, मुंह में ठूंसा मिला कपड़ा
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम लेकिन वीडियोग्राफी नहीं हुई
सिर्फ हत्या में दर्ज की रिपोर्ट, साक्ष्य जुटाने में भी लापरवाह रही पुलिस

गांव में ही एक रिश्तेदारी में आया युवक शुक्रवार की शाम घास काट रही गांव की आठ वर्षीय एक दलित बच्ची को गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर रेप किया। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में ही छोड़कर भाग निकला। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने तलाश की तो बच्ची का नग्न शव खेत में मिला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रह था। शव का पोस्टमार्टम तो तीन डॉक्टरों के पैनल से से कराया गया लेकिन वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिर्फ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पिता ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहा था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी खाना लेकर खेत पर पहुंची तो उसने आठ वर्षीय पुत्री को घास काटने के लिए खेत पर भेजने को कहा। मां के कहने पर बेटी बोरी और दरांती लेकर घास काटने के लिए घर से निकली। वह अपने खेत में न जाकर रास्ते में एक अन्य व्यक्ति के खेत पर रुककर वहीं घास काटने लगी। शाम साढ़े छह बजे तक बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो उसकी मां दोबारा खेत पर पहुंची और बेटी के बारे में जानकारी की। उसे पता चला कि बच्ची खेत पर भी नहीं पहुंचे तो दंपति परेशान हो उठे। पंपिंग सेट बंद कर पिता घर पहुंचा और गांव वालों की मदद से बेटी की तलाश शुरू की। रात करीब नौ बजे उसकी घास से आधी भरी बोरी और दरांती मेड़ के किनारे पड़ी मिली लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। ग्रामीण पड़ोस के गन्ने के खेत में घुसे तो आरोपी हरदोई जिले के थाना मझिला के गांव सेमरापुरवा निवासी सर्वेश पासी लोगों के सामने से ही गन्ने के खेत से भाग निकला। शक होने पर ग्रामीणों ने जब गन्ने का खेत खंगाला तो बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिला। शव की गर्दन सूजी हुई थी। बच्ची का एक कपड़ा उसके मुंह में ठूंसा गया था। प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लेकिन उसका रवैया लापरवाही वाला रहा। न तो फील्ड यूनिट बुलाई गई और न ही पूरे साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम तो कराया लेकिन वीडियोग्राफी नहीं कराई। सीओ मोहम्मदी रामशंकर सिंह ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि रेप की पुष्टि होती है तो रेप और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन

उधर, मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed